स्वास्थ्य विभाग में उपनिदेशक के पद पर सेवारत रहे डॉ. रमेश चंद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 33 सालों तक अलग-अलग पदों पर दी सेवाओं के लिए उन्हें शॉल और टोपी देकर सम्मानित भी किया। डॉ. रमेश चंद ने वर्ष 1983 में एमबीबीएस की प्रारंभिक शिक्षा शुरू की। साल 1990 में पांगणा में पहली तैनाती हुई। वर्ष 1994 में डीडीयू अस्पताल और 1998 में आईजीएमसी में सेवाएं दीं।
विज्ञापन
बाल रोग विभाग में पीजी भी की। वहीं साल 2006 से 2008 तक कमला नेहरू अस्पताल और 2008 से 2012 तक आईजीएमसी में बतौर उप चिकित्सा अधीक्षक सेवाएं दीं। 2013 से 2018 तक आईजीएमसी में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक के पद पर बहुमूल्य सेवाएं दीं। 2018 के बाद से वे स्वास्थ्य निदेशालय में उपनिदेशक स्वास्थ्य के पद पर कार्यरत रहे है। डॉ. रमेश चंद के पारिवारिक और सामाजिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।