उधर, सिरमौर के चूड़धार, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग, पांगी, भरमौर और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। मंडी के बनाला में पहाड़ी से चट्टानें गिरने से मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे मंगलवार सुबह छह बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक बंद रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मशीनरी से मलबा हटाया। राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 13.6, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 19.4, कल्पा 8.3, धर्मशाला 14.6, ऊना 24.2, नाहन 20.1, सोलन 18.0, कांगड़ा 22.7, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 21.1, चंबा 19.4, डलहौजी 8.7 और केलांग 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग -3.4
कल्पा 0.6
मनाली 3.2
शिमला 6.1
सुंदरनगर 7.0
धर्मशाला 8.4
ऊना 9.6
सोलन 7.4
कांगड़ा 9.2
मंडी 10.6
बिलासपुर 9.5
हमीरपुर 9.8
चंबा 8.2