मेडिकल विवि नेरचौक में विभिन्न विभागों में स्टाफ के 17 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए विवि की ओर से परीक्षा करवाई जाएगी। इसमें 14 जून को असिस्टेंट अकाउंटेंट की परीक्षा होगी, जबकि 19 जून को जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के लिए परीक्षा ली जाएगी। विवि के पास इसके लिए सैकड़ों आवेदन पहुंच गए हैं और छंटनी के दौरान सही पाए गए आवेदकों के लिए परीक्षा के प्रवेश पत्र भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विवि में कुल 17 पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों को भरने से प्रदेश में अब मेडिकल शिक्षा में बेहतर गुणवत्ता और पारदर्शिता आएगी। सहायक अकाउंटेंट, स्टेनो टाइपिस्ट, कनिष्ठ कार्यालय सहायक और चपरासी के पदों के खाली होने से कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब इन रिक्त पदों के भरने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अटल मेडिकल विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि 17 पदों को भरने के लिए परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।