यह एक ऐसी गतिविधि है, जिसमें एक ऊंची जगह से एक बड़ी लोचदार रस्सी के साथ जुड़े रहते हुए कूदना होता है। यह ऊंचाई वाला स्थान आम तौर पर एक इमारत, पुल या एक क्रेन जैसी स्थायी वस्तु हो सकती है।
जब व्यक्ति यहां से कूदता है तो रस्सी खिंचाव के कारण विस्तृत हो जाती है और जब रस्सी वापस सिकुड़ती है तब कूदने वाला ऊपर की ओर उड़ जाता है। इसी प्रकार कभी ऊपर और कभी नीचे की ओर तब तक दोलायमान रहता है जब तक कि उसकी सारी ऊर्जा विकीर्ण नहीं हो जाती। विदेशों में यह गतिविधि काफी प्रचलित है।
देश के कई शहरों में चल रही है यह साहसिक गतिविधि
देश के कई शहरों में बंजी जंपिंग की साहसिक गतिविधि चल रही है। उत्तराखंड के ऋषिकेश, दिल्ली, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बंगलूरूमें लोग बंजी जंपिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।