एचपीसीए के चुनाव के लिए पूर्व आईएएस अफसर मनीषा नंदा को बीसीसीआई ने चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। एचपीसीए चुनाव अभी भी अनुराग ठाकुर के ही इर्द-गिर्द घूम रहा है।
माना जा रहा है कि अनुराग के करीबी को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। वहीं एचपीसीए के चुनाव अधिकारी के तौर पर मनीषा नंदा का नाम भी चर्चा का विषय है, क्योंकि माना जाता है कि मनीषा के धूमल परिवार से अच्छे संबंध रहे हैं।
एचपीसीए का गठन 1960 में हुआ था, लेकिन सितंबर 1984 में इसे बीसीसीआई से संबद्धता मिली थी। दो जुलाई, 2000 से 2017 तक अनुराग ने एचपीसीए के अध्यक्ष के रूप में बागडोर संभाली। इस बीच अनुराग बीसीसीआई अध्यक्ष भी 18 माह के लिए बने थे।
लोढा कमेटी की सिफारिशों के चलते छोड़ना पड़ा था पद
बीसीसीआई में लोढा कमेटी की सिफारिशें लागू होने के बाद साल 2017 में अनुराग को बीसीसीआई और एचपीसीए अध्यक्ष पद से हटना पड़ा था। वर्तमान में एचपीसीए के जो भी सदस्य हैं, वे अध्यक्ष बनने के लिए लोढा कमेटी की सिफारिशों के मानक पूरे नहीं करते हैं।