फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने मंच पर धक्का-मुक्की, नारेबाजी

Sat, 10 Oct 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सम्मेलन में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और नारेबाजी करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की छोटी काशी मंडी के विपाशा सदन में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राज्यस्तरीय किसान संवाद सम्मेलन के मंच पर कुर्सी को लेकर खूब बवाल मचा। प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की तक हो गई। पार्टी महासचिव के समझाने पर जब कार्यकर्ता नहीं माने तो पार्टी प्रदेश प्रभारी शुक्ला ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें चेताया कि अगर ऐसा किया तो उनके नेताओं के नंबर कम हो सकते हैं। इसके बाद माहौल शांत हुआ। मामला तब बिगड़ा जब मंच पर सबसे आगे प्रदेश प्रभारी शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के बैठने के लिए तीन कुर्सियां लगी थीं।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेता कौल सिंह की कुर्सी पीछे थी। कौल समर्थकों ने पीछे लगी कुर्सी आगे खींच ली। इसी बीच समर्थक अपने-अपने नेताओं की कुर्सियां आगे करने लग गए। माहौल बिगड़ा और धक्का-मुक्की तक हो गई। इसी दौरान विक्रमादित्य, सुखविंद्र सुक्खू, कौल सिंह और आश्रय शर्मा ने अपने समर्थकों के कंधों पर खूब नारेबाजी के साथ एंट्री की। भाषणबाजी के बीच व्यक्तिगत नारों से माहौल गरमा गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा मंच पर समर्थकों से संयम बरतने की अपील और व्यक्तिगत नेताओं को छोड़ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की अपील करते रहे, लेकिन सुक्खू समर्थक नहीं माने।

इसके बाद पार्टी प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंच पर माइक पकड़कर कार्यकर्ताओं को चेताया कि सब लोग अनुशासन में रहो। जो भाषण के दौरान अपने नेताओं के नारे लगाकर माहौल खराब करेगा, उसके नेता के नंबर यहां कम होंगे। इसके बाद माहौल शांत हुआ। इससे पहले कांग्रेस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की अगवाई में किसान विरोधी बिल के खिलाफ सेरी मंच से भ्यूली तक ट्रैक्टर रैली निकाली। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ऐसे काट करते रहे तो सत्ता में वापसी  मुश्किल: शुक्ला

- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर 2022 के चुनाव की तैयारी करें और अगर ऐसे ही अपने-अपने नेताओं के लिए नारेबाजी करते रहे और एक-दूसरे की काट करते रहे तो सत्ता में वापसी मुश्किल है।

एक-दूसरे के खिलाफ खबरें लगाना छोड़ें और पार्टी की सत्ता वापसी के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने किसान बिल के विरोध में रैली निकालने के लिए कुछ विधायकों का आभार जताया। शुक्ला हेलीकाप्टर से मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें