फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं सीख रहीं हिमाचली व्यंजन बनाना

Tue, 08 Apr 2014 10:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत हिमाचली व्यंजन बनाना सीख रही महिलाओं के लिए सोमवार को रोटरी टाउन हाल में कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम के आयुक्त अमरजीत सिंह ने किया।

इस दौरान आरसेटी संस्था के निदेशक जेसी शांडिल ने हिमाचली व्यंजन बनाना सीख रही महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंकों द्वारा दिए जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किस तरह से महिलाएं अपना कारोबार शुरू करने के लिए बैंकों से लोन ले सकती हैं। स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना की सचिव भारती कुठियाला ने बताया है कि मंगलवार को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डा. एसएन जोशी महिला सशक्तिकरण पर चर्चा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें