फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में बह गईं मां-बेटी, दो किलोमीटर दूर मां का शव बरामद, बेटी लापता

Sun, 18 Aug 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला के ठियोग उपमंडल के साथ लगती क्यारटू पंचायत के तातल नाले में पानी के तेज बहाव में मां और बेटी बह गईं। पुलिस के अनुसार मां-बेटी किसी के साथ नाला पार कर रही थीं कि अचानक तेज बहाव में दोनों बह गईं, जबकि तीसरे साथी ने नाला पार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयवंती उम्र 50 वर्ष पत्नी पूर्णा सिंह गांव खारा नेपाल मूल निवासी और उसकी बेटी गंगा उम्र 19 पुत्री पूर्णा सुबह करीब सात बजे तातल नाले को पार कर रहीं थी कि तेज बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ गया और दोनों बह गईं ।

गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर गई टीम ने जयवंती के शव को तातल से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर ही ढूंढ लिया, जबकि 19 वर्षीय गंगा की अभी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के राजेश गाज्टा के अनुसार इस नाले को पार करने के लिए गांव की जनता ने स्थानीय प्रशासन और सरकार से पुल बनाने की मांग कई बार उठाई है, लेकिन आज तक पुल नहीं बना। उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि तीन लोग नाले को पार कर रहे थे कि अचानक मां-बेटी पानी में बह गए। उन्होंने कहा कि मां का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि बेटी का अभी तक को सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम तलाश करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें