फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी

Wed, 02 Feb 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)

सार

ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी। जिसमें महिला को लॉटरी के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये को चपत लगी थी। गरीब महिला इस ठगी के बाद खासी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
महिला ने खुदकुशी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना गगरेट के तहत ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी। जिसमें महिला को लॉटरी के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये को चपत लगी थी। गरीब महिला इस ठगी के बाद खासी परेशान रहती थी। महिला का पति दिहाड़ी लगा कर कड़ी मेहनत से परिवार को चला रहा था, परंतु महिला अपनी लॉटरी निकलने के झांसे में आ गई व अपने गहने जेवर बेच कर व किसी से सहायता लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये गंवा दिए थे। 

विज्ञापन


परिजन महिला को इलाज के लिए गगरेट अस्पताल ले गए थे, लेकिन महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया परंतु परिजन उसे होशियारपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें