फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग में जिंदा जल गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल की आग में महिला जिंदा जल गई। दो महिलाएं और एक व्यक्ति भी आग में झुलस गए हैं। हादसा कुमारसैन तहसील के बनाहर पंचायत के शिवान गांव का है। शाम करीब छह बजे अचानक जंगल में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग महिला के घर की तरफ बढ़ने लगी। आग घर की तरफ न बढ़े। इससे सहमी महिला आग बुझाने का प्रयास करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और आग में लपटों में जा गिरी। देखते ही देखते आग की लपटों में चारों तरफ से घिर गई। बताया जा रहा है कि इस महिला के साथ गांव की दो अन्य महिलाएं और एक व्यक्ति भी आग बुझा रहा था। शिवान गांव की दीपा पत्नी पुरषोतम (36) लपटों में घिर गई और जिंदा आग में जल गई।
विज्ञापन

नहीं निकाल पाए शव

दुर्गा, शशिकला और चमन लाल ने महिला को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ये तीनों भी झुलस गए, लेकिन दीपा को नहीं बचाया सका। पता चला है कि तीनों घायलों को शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। आग ज्यादा फैलने के कारण महिला के शव को जंगल से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

शव को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि बनाहर पंचायत के जंगल में आग लगने से महिला की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने में जुटी गई है। शव को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें