फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में लाहौल-स्पीति में करवाया जाएगा विंटर कार्निवाल और स्पोर्ट्स

Fri, 20 Nov 2020 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया है कि जनवरी से मार्च 2021 तक इस बार लाहौल स्पीति में विंटर कार्निवाल और विंटर स्पोर्ट्स करवाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अटल रोहतांग टनल के नार्थ पोर्टल में स्थित बीआरओ के भवन में खिलाड़ियों को ठहराया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मंत्री रामलाल मारकंडा ने बताया कि लाहौल में स्कींइग करवाई जाएगी। स्कींइग के लिए यहां विश्व स्तरीय स्लोप मौजूद हैं। स्विटजरलैंड की तर्ज पर लाहौल में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। स्पीति में आईस हॉकी प्रतियोगिता करवाने पर भी विचार चल रहा है। इसके अलावा स्नो फेस्टिवल भी होगा। उन्होंने कहा कि टनल बनने के बाद से लाहौल-स्पीति में पर्यटन की गतिविधियां बढ़ी हैं।

बर्फबारी को देखने लोग आ रहे हैं। सैलानियों की राहत के लिए पार्किंग और होम स्टे बढ़ाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन मंथन कर रहा है। जल्द ही होम स्टे के लिए लोगों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिमला, मनाली में कंकरीट के पहाड़ खड़े हो गए हैं। लाहौल में ऐसा नहीं हो, टीसीपी के साथ इसको लेकर चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें