फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल में लकी ड्रॉ के बाद 95 को लगाई कोरोना वैक्सीन

Thu, 20 May 2021 11:11 PM IST
Krishan Singh जोगिंद्रनगर (मंडी)/केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

वैक्सीनेशन के कोऑर्डिनेटर सीडीपीओ खुशबिंदर ने बताया कि लकी ड्रॉ से 123 लोगों का नाम निकाला गया था, लेकिन टीकाकरण के लिए 95 लोग ही पहुंचे।
विज्ञापन
लाहौल में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। जहां भी बुकिंग स्लॉट मिल रहे हैं वहीं बुकिंग की जा रही है। लाहौल-स्पीति के  केलांग में गुरुवार को 18 से 44 साल के 95 लोगों को कोविड का पहला टीका लगाया गया। कोरोना कर्फ्यू में बस सेवा बंद होने से दूरदराज के लोगों को केलांग स्थित वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार देर शाम जिला प्रशासन ने वैक्सीनेशन के लिए 123 लोगों का नाम लकी ड्रॉ से निकाला था।

विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को 28 लोग नाम निकलने के बावजूद टीकाकरण केंद्र के लिए केलांग नहीं पहुंच सके। टीकाकरण के लिए सुबह से ही सेंटर में लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। वैक्सीनेशन के कोऑर्डिनेटर सीडीपीओ खुशबिंदर ने बताया कि लकी ड्रॉ से 123 लोगों का नाम निकाला गया था, लेकिन टीकाकरण के लिए 95 लोग ही पहुंचे। 18 से 44 साल के लोगों का अगला टीकाकरण 24 मई को उदयपुर में होगा। इसके लिए लोग 22 मई को 20 प्रतिशत ऑनलाइन और 80 प्रतिशत लोगों का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। 

जोगिंद्रनगर के एक दंपती के साथ भी ऐसा ही हुआ। वैक्सीन लगाने के लिए पत्नी पधर पहुंच गई तो पति को लडभड़ोल जाना पड़ा। सुबह आठ बजे निकला दंपती परिवार शाम छह बजे ही घर पहुंच पाया। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के वार्ड तीन कॉलेज क्षेत्र के दंपती पंकज और श्वेता सूद ने कहा कि स्लॉट अलग-अलग जगह मिला। हालांकि उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की।
विज्ञापन


पंकज बताते हैं कि वीरवार को उन्हें वैक्सीनेशन के लिए दोपहर एक बजे से चार बजे का समय लडभड़ोल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में मिला था। पत्नी को पधर स्थित वैक्सीनेशन केंद्र में टीका लगवाने के लिए सुबह आठ बजे घर से रवाना होना पड़ा। वैक्सीनेशन के लिए इधर उधर भटके परिवार की समस्या पर जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट हासिल करने की व्यवस्था अस्पताल के अधीन नहीं है। 

विज्ञापन

ढेला पंचायत में बाहरी लोगों के टीकाकरण पर हंगामा

उधर, बद्दी की ढेला पंचायत के लोगों ने बाहरी राज्य के लोगों के कोरोना टीकाकरण के विरोध में स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते टीकाकरण कार्य बाधित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी पंचायत में टीकाकरण हो रहा है लेकिन दो लोगों को छोड़ कर शेष सभी लोग बाहरी राज्यों से हैं। लोगों के तनाव को देखते हुए बीडीओ नालागढ़ विश्व देव मोहन, तहसीलदार मुकेश शर्मा, बद्दी एसएचसी के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा मौके पर पहुंचे। लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुला कर मामला शांत किया।

पंचायत प्रधान नीलम चौधरी, उपप्रधान तरसेम लाल, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, बलजीत धीमान के नेतृत्व में चार दर्जन लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे टीकाकरण का विरोध कर कहा कि उनकी पंचायत के मात्र दो ही लोगों को टीके लगे हैं जबकि 98 लोगों सभी बाहरी राज्यों से हैं। उधर, बीडीओ ने विश्व देव मोहन चौहान ने बताया कि कुछ लोग स्थानीय लोगों को पहले टीकाकरण कराने की बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया था। इसे लेकर उन्हें समझाया और मामले को शांत किया। सभी को ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा। उन्हीं लोगों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें