फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जब डायरेक्टर आईआईटी मंडी पर भारी पड़ गए सीएम सुक्खू, जानें पूरा मामला

Mon, 20 Feb 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सुक्खू ने आईआईटी के निदेशक को दो टूक कहा कि वह रोबोटिकल और इलेक्ट्रिकल में इसी सत्र से काम शुरू करना चाहते हैं, जिससे आने वाले चार वर्षों में हमारे बच्चों को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के निदेशक से बात करते सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 रोबोटिक्स पाठ्यक्रम पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बैहरा पर भारी पड़ गए और उनके झूठ को पकड़ लिया। दरअसल सीएम ने इस मसले पर आईआईटी निदेशक से कहा कि वह इस मसले को आगे क्यों नहीं बढ़ा रहे हैं। इस पर सीएम ने शिक्षा सचिव अभिषेक को फोन लगाया और कहा कि इस मसले को वह दो मिनट में सुलझाते हैं।

विज्ञापन


जब मौके पर फोन पर बात की तो शिक्षा सचिव ने कहा कि आईआईटी मंडी को कई बार इस पर वार्ता के लिए बुलाया गया, लेकिन वह आते ही नहीं। तभी सीएम उखड़ गए और बोले कि शिक्षा सचिव हर समय वार्ता के लिए उपलब्ध हैं पर आप नहीं आते हैं। उन्होंने मौके पर ही शिक्षा सचिव और निदेशक आईआईटी को फोन कर तिथि तय करवाई और कहा कि निर्धारित तिथि को वह दोनों अधिकारियों से वीडियो कॉंफ्रेंस पर बात करेंगे, चाहे वह कहीं पर भी हों।

सुक्खू ने आईआईटी के निदेशक को दो टूक कहा कि वह रोबोटिकल और इलेक्ट्रिकल में इसी सत्र से काम शुरू करना चाहते हैं, जिससे आने वाले चार वर्षों में हमारे बच्चों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह इससे संबंधित कैरिकुलम उपलब्ध करवाएं। क्योंकि इसके लिए सरकार ने बजट भी उपलब्ध करवा दिया है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से भी इस बारे में बात कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें