फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कल से तूफान-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

Sun, 21 Feb 2021 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में 23 से 25 फरवरी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान तूफान चलने के साथ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सामान्य से 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और बाजारों में रौनक रही। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तीन जिलों चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के लिए 23 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के लिए येलो अलर्ट है। 25 फरवरी को नौ जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के विभिन्न भागों में तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को  केलांग का न्यूनतम तापमान -1.2, कल्पा 1.6, शिमला 8.5, सुंदरनगर 7.5, भुंतर 6.9, धर्मशाला 9.2, ऊना 8.7, नाहन 11.4, पालमपुर 8.5, सोलन 6.4,  मनाली 2.1, कांगड़ा 10.0, मंडी 7.0, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 9.8, चंबा 8.5, डलहौजी 7.6 और कुफरी में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन


शिमला का अधिकतम तापमान 18.6, सुंदरनगर 26.4, भुंतर 26.7, धर्मशाला 18.6, ऊना 27.5, नाहन 23.3, सोलन 26.0, कांगड़ा 25.0, बिलासपुर 26.0, हमीरपुर 25.8, चंबा 24.7, डलहौजी 14.9 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें