फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के बाद पर्यटकों के लिए खुला गुलाबा

Sun, 21 Feb 2021 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग आम लोगों के लिए खुलने के बाद बर्फ में मस्ती करने पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के बाद अब मनाली-रोहतांग मार्ग पर स्नो प्वाइंट गुलाबा भी रविवार से सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। सैर-सपाटा करने के लिए मनाली आने वाले सैलानी बर्फ का दीदार नहीं कर पा रहे थे। अटल टनल बंद रखने से सैलानियों की संख्या में भारी कमी आई थी। पर्यटन कारोबारी भी गुलाबा और कोठी को खोलने की मांग कर रहे थे। जिला कुल्लू और लाहौल में बीते 17 दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। 

विज्ञापन


पर्यटन नगरी मनाली की स्की ढलान समेत नेहरूकुंड के इलाके में जमी बर्फ की परत भी पिघल गई है। जिला प्रशासन ने अटल टनल के साउथ पोर्टल की तरफ से हिमस्खलन की चेतावनी के बाद अटल टनल सैलानियों के लिए बंद कर दी थी। अब प्रशासन ने अटल टनल के मुहाने के साथ अब गुलाबा को भी पर्यटकों के लिए खोल दिया है। सैलानी अब गुलाबा और सिस्सू झील का भी दीदार कर सकेंगे। इससे पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। 

एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि सासे की ओर से जारी हिमस्खलन की चेतावनी के बाद अटल टनल से पर्यटक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी। सैलानियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया था। उन्होंने बताया कि अटल टनल के साथ अब गुलाबा को भी सैलानियों के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन


गुलाबा जाने वाली सड़क में कुछ जगह बर्फ जम रही है। इसे बीआरओ की ओर से दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, बीआरओ की मशीनरी भी रोहतांग दर्रे की बहाली में लगी है। उन्होंने चालकों से वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है। घरसंगी ने बताया कि मौसम की स्थिति और सासे की चेतावनी के अनुसार पर्यटकों को अटल टनल से भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें