हिमाचल प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। हल्की बारिश के साथ कहीं-कहीं धूप भी खिली।
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.6, भुंतर 33, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 32, कांगड़ा 31.9, चंबा 31.2, सोलन 31, हमीरपुर 29.6, धर्मशाला 25.6, कल्पा 23.9, शिमला 23.5, केलांग 22.9 और डलहौजी में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, रविवार रात को सलापड़ में 50, बैजनाथ 45, बिलासपुर 37, मनाली-राजगढ़ 18, सराहन-संगड़ाह 9, पांवटा साहिब-धर्मशाला 5 और रामपुर में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।