फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

weather update himachal: 14 तक मौसम खराब रहने के आसार, 12 अगस्त को सात जिलों में येलो अलर्ट

Sun, 08 Aug 2021 09:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

रविवार को शिमला और पालमपुर में बारिश हुई। चंबा के विकास खंड मैहला की पंचायत बलोठ के चट्टानें खिसकने से चार गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई।
 
विज्ञापन
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के पांच जिलों बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 12 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, रविवार को शिमला और पालमपुर में बारिश हुई। चंबा के विकास खंड मैहला की पंचायत बलोठ के चट्टानें खिसकने से चार गांवों के लोगों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


लोगों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। गनीमत रही कि पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े पत्थरों की चपेट में कोई नहीं आया। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहा। केलांग में न्यूनतम तापमान 12.2,  कल्पा 14.2, कुफरी 15.2, डलहौजी 16.0, शिमला 17.0, मनाली 17.8, पालमपुर 20.2, चंबा 21.5, धर्मशाला 20.6, सोलन 20.6, मंडी 21.0, भुंतर 21.2, सुंदरनगर 21.9, कांगड़ा 23.2, हमीरपुर 23.6, नाहन 23.9,  बिलासपुर 24.5 और ऊना में 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

ऊना का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। भुंतर में 33.2, बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 32.2, सुंदरनगर 32.4, चंबा 31.1, कांगड़ा 31.1, नाहन 27.8, सोलन 27.5, धर्मशाला 25.4, डलहौजी 21.5, केलांग 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
शहर                   बारिश एमएम
कुफरी                   16.5
शिमला                  14.8
पालमपुर                 11.5
नाहन                      5.8
मनाली                     0.4
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें