फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और सताएगी भीषण गर्मी, इतने दिन तक नहीं बारिश के आसार

Fri, 01 Jun 2018 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में भीषण गर्मी अभी और सताएगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं। प्रदेश में पांच जून तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच जून तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

विज्ञापन


छह जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। उधर, प्रदेश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ऊना में 42 डिग्री अधिकतम और 25.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान पहुंच गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों गर्मी ने लोग बेहाल

वीरवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। आजकल मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बाजार भी दिन के समय सुनसान नजर आ रहे हैं।

राजधानी शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ-साथ धूप खिली रही। वीरवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 37.9, कांगड़ा में 37.2, बिलासपुर में 36.7, सुंदरनगर में 35.9, भुंतर में 35.6, नाहन में 34.8, धर्मशाला में 32.4, सोलन में 31.5, शिमला में 28.6, कल्पा में 24.4, डलहौजी में

23.3 और केलांग में 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार रात को कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 23.5, हमीरपुर में 23.4, धर्मशाला में 22.8, नाहन में 22.1, बिलासपुर में 21.8, सुंदरनगर में 21.5, सोलन में 20.0 और शिमला में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें