फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में पानी ने राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नए साल के पहले महीने में शहरवासियों को रोज पानी की सप्लाई नहीं मिलेगी। राजधानी के लिए पेयजल परियोजनाओं से पानी की सप्लाई अब 40 एमएलडी से भी कम हो गई है। ऐसे में पेयजल कंपनी ने अभी शहरवासियों को तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई जारी रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के लिए 39.72 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। इससे पहले शनिवार यानि एक जनवरी को 39.85, 31 दिसंबर को 40.10 और 30 दिसंबर को 38.95 एमएलडी पानी शहर को मिला है। शहर में रोज पानी देने के लिए कम से कम 46 से 48 एमएलडी पानी की जरूरत है। टूरिस्ट सीजन में 50 एमएलडी पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन अभी पंपिंग 40 एमएलडी भी नहीं हो पा रही। पेयजल कंपनी के अनुसार लो वोल्टेज के चलते सप्लाई नहीं बढ़ पा रही है। जब भी बिजली आपूर्ति सुचारु रहती है, सभी परियोजनाओं को पूरी क्षमता पर चलाया जाता है। लेकिन इसके बावजूद 40 एमएलडी पानी ही लिफ्ट हो पा रहा है। इसके चलते अभी पानी की राशनिंग जारी रहेगी। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि शहर के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी लिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली बोर्ड से भी लगातार बातचीत हो रही है। जैसे ही लो वोल्टेज की दिक्कत दूर होगी, शहर में रोज पानी मिलने लगेगा।
आज इन इलाकों में आएगा पानी
शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी दिया जा रहा है। रविवार को संजौली जोन के नवबहार, संजौली बाजार, डिस्पेंसरी एरिया में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इसी तरह सेंट्रल जोन के कैथू, मालरोड, सब्जी मंडी, दाड़नी बगीचा, केएनएच के क्लिफंटन इस्टेट एरिया में भी पानी नहीं आया। यहां सोमवार को पानी की सप्लाई दी जानी है। छोटा शिमला, चौड़ा मैदान जोन में भी तीसरे दिन ही पानी की सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन

जम रही पेयजल पाइपें, सप्लाई का शेड्यूल बदला
शहर के कई इलाकों में पेयजल लाइनें जम रही हैं। ऐसे में इन इलाकों में पेयजल सप्लाई का शेड्यूल भी कंपनी ने बदला है। शहर के चलौंठी एरिया में सुबह पांच बजे की जगह अब सात बजे पानी दिया जा रहा है। हेलीपेड एरिया में पांच की बजाय सुबह छह बजे तो शिवालिक एरिया में सात बजे पानी की सप्लाई दी जा रही है। इसी तरह जाखू में भी सुबह साढ़े चार की जगह अब सुबह साढ़े पांच बजे के बाद ही पानी दिया जाएगा।
ट्रांसफार्मर में खराबी, जाखू में नहीं आया पानी
शहर के जाखू एरिया में रविवार को पानी की सप्लाई नहीं दी गई। कंपनी के अनुसार आईजीएमसी के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते जाखू के लिए पानी लिफ्ट नहीं हो पाया। आईजीएमसी स्टेशन से जाखू टैंक के लिए पानी लिफ्ट होता है। बाद में इस टैंक से जाखू, बैनमोर एरिया में सप्लाई दी जाती है। कंपनी के अनुसार जाखू, बैनमोर में सोमवार को तय शेड्यूल के अनुसार पानी की सप्लाई दी जाएगी। यहां रोजाना पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें