फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुटू में पेयजल किल्लत पर भड़की नागरिक सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक पर प्रदर्शन करने की दी धमकी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं होने से लोग परेशान हैं। लोगों में शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड और आईपीएच के प्रति रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि पानी की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो वह और शिमला नागरिक सभा के सदस्य खाली बर्तन लेकर टुटू चौक पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

शिमला नागरिक सभा के नेता विजेंद्र मेहरा, स्थानीय निवासी पीएल पाहवा, हेमराज चौधरी, रजनी देवी, सौरभ कौंडल, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, मलकीयत सिंह, टेक चंद, संदीप वर्मा, विवेक कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार, कुंदन सिंह और रीता देवी ने बताया कि क्षेत्र में चार दिन बाद पानी आ रहा है। जनता हर महीने पानी का बिल दे रही है तो ऐसे में पानी की आपूर्ति भी नियमित दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें