फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: करंट लगने से जलशक्ति विभाग के कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेरघाटी के पंप हाउस पर हादसा
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बालूगंज थाना के तहत कनेर घाटी के पास पंप हाउस में करंट लगने से जलशक्ति विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
राजेश कुमार (56) पुत्र स्वर्गीय चेतराम निवासी गांव शरौर डाकखाना कुफ्टु तहसील कंडाघाट जिला सोलन का रहने वाला था। हादसा बुधवार रात उस समय हुआ जब कर्मचारी पंप हाउस में तैनात था। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली चली गई जैसे ही वह ब्रेकर के पास जांच करने लगा तो अचानक बिजली आ गई और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर अन्य कोई कर्मचारी नहीं होने से किसी को भी रात के समय इस घटना का पता नहीं चला। वीरवार सुबह 9:00 बजे जब दूसरा कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो उसने पंप ऑपरेटर राजेश कुमार को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद उसने मामले की सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैै। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बालूगंज पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि करंट लगने से कर्मचारी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें