फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला शहर में गहराया जल संकट

Mon, 18 Aug 2014 01:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड और गिरि परियोजना से पानी की आपूर्ति न होने के कारण शहर में जल संकट गहरा गया है। अश्वनी खड्ड और गिरि परियोजना में तकनीकी खराबी के कारण रविवार को शहर को पानी की पूरी आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


रविवार को चौड़ा मैदान जोन और लक्कड़ बाजार में पानी की आपूर्ति बाधित रही। अश्वनी खड्ड परियोजना की लाइन में शनिवार को लीकेज के कारण रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।

गिरि परियोजना से भी शहर को पूरा पानी न मिलने के कारण विकासनगर और साथ लगते क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। हालांकि सेंट्रल जोन में रविवार को पूरा पानी दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को गिरि परियोजना में एक ही पंप चलने के कारण शहर में जलापूर्ति प्रभावित हुई है। निगम अभियंता विजय गुप्ता ने कहा कि आईपीएच से कम सप्लाई मिली है। गिरि का पानी छोटा शिमला शिफ्ट किया है। चौड़ा मैदान जोन में आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें