फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेंगी 6 कोच की दो विस्ताडोम ट्रेनें

Mon, 08 Jul 2019 01:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर अब जल्द ही छह-छह पारदर्शी कोच वाली दो विस्ताडोम ट्रेनें दौड़ेंगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक जल्द ही यहां के वादियों के नजारे ले सकेंगे। रेलवे छह कोच वाली दो विस्टाडोम ट्रेन का निर्माण कर रहा है। इसी साल सितंबर तक पारदर्शी कोच तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

लोगों की मांग पर इस तरह के 12 कोच तैयार किए जा रहे हैं।

पर्यटक शिवालिक शृंखला के प्राकृतिक सौंदर्य का मजा पारदर्शी कोच की बड़ी-बड़ी खिड़कियों और शीशे की छत वाले विस्टाडोम कोच में बैठकर ले सकेंगे। यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित होगी और इसमें शौचालय की भी व्यवस्था होगी।

उत्तर रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर अरुण अरोड़ा ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले साल शिमला दौरे के दौरान पर्यटकों की सुविधा के लिए कई सुझाव दिए थे।
विज्ञापन


इनमें ज्यादा से ज्यादा विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन चलाने का भी सुझाव था। यात्रियों की मांग को देखते हुए सितंबर के पहले इस रूट पर चलने लगेंगी। इस कोच की आंतरिक साज-सज्जा खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है। कोच के दरवाजे और खिड़कियों में कठोर शीशे का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें