फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला हेरिटेज रेलट्रैक पर एक साल बाद दौड़ी पारदर्शी छत वाली विस्ताडोम

Wed, 16 Dec 2020 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर एक साल बाद विस्ताडोम ट्रेन का रोमांचक सफर फिर शुरू हो गया है। सैलानी कांच की छत वाली विस्ताडोम ट्रेन से बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नजारा ले सकेंगे। रेलवे ने क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला को विस्ताडोम ट्रेन (पारदर्शी छत वाली ट्रेन) का तोहफा दिया है। कालका से विस्ताडोम ट्रेन बुधवार को शिमला पहुंची। विस्ताडोम एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कालका से सुबह 7 बजे रवाना हुई और 12 बजे शिमला रेलवे स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन


यहां रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन से शिमला पहुंचे सैलानियों का प्लेटफार्म नंबर दो पर स्वागत किया। ट्रेन का एक ओर का किराया प्रति सीट 800 रुपये है। शिमला से ट्रेन 3:50 बजे कालका के लिए रवाना हुई। यह 9:15 पर कालका पहुंची। ट्रेन में 6 फर्स्ट क्लास एसी पारदर्शी कोच और एक फर्स्ट क्लास सिटिंग कम लगेज कोच है। कालका से शिमला तक 96 किलोमीटर सफर तय करने में ट्रेन ने करीब 5 घंटे का समय लिया।

विज्ञापन

पारदर्शी ट्रेन में सफर करने का सपना पूरा
कालका से शिमला पहुंचे हरियाणा पलवल के सुनील चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता ने बताया कि उनका पारदर्शी ट्रेन में सफर करने का सपना सच हो गया। ट्रेन से बाहर का नजारा करीब से देखने का बहुत मजा आया।

क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी संख्या में सैलानी आने की उम्मीद : सेठी
शिमला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि विस्ताडोम एक्सप्रेस स्पेशल 04517/04518 पारदर्शी छत वाली ट्रेन है। रास्ते में यह सिर्फ बड़ोग स्टेशन पर 8 मिनट के लिए रुकी। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान भारी संख्या में सैलानियों के विस्ताडोम ट्रेन से शिमला आने की उम्मीद है।

कोच की खासियत 
यह वातानुकूलित है। खिड़कियां मोटे पारदर्शी शीशे की हैं, जो सामान्य से ज्यादा बड़ी हैं। छत भी शीशे की है, कोच का इंटीरियर भी खास तौर पर डिजाइन किया गया है। डिब्बे, दरवाजे और खिड़कियों में कठोर शीशे का इस्तेमाल, स्टील रेलिंग भी लगाई गई है। एलईडी लाइटें, तापमान मापक यंत्र भी लगा है, कोच में वेस्टर्न टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें