फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार महिला को कुर्सी पर बैठाकर छह किमी पैदल चल पहुंचाया अस्पताल

Thu, 28 May 2020 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुशैणी (कुल्लू)
विज्ञापन
बीमार महिला को कुर्सी पर अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों में सड़क सुविधा न होने से लोग आज भी मरीजों को पालकी पर उठाने को मजबूर हैं। तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत शिल्ली के गरुली गांव की महिला को कुर्सी पर उठाकर छह किलोमीटर दूर पहुंचाया गया। लीला देवी पत्नी डूर सिंह गांव गरूली को बुधवार रात से ही पेट दर्द की शिकायत हो रही थी। सुबह उसकी तबीयत और बिगड़ गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने महिला को कुर्सी पर उठाकर ही मुख्य सड़क तक पहुंचाना उचित समझा। गुरुवार सुबह महिला को कुर्सी पर उठाकर गरुली गांव से करीब छह किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तुंग तक लाया गया।

विज्ञापन


यहां से महिला मरीज को निजी वाहन में इलाज के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद महिला की जान बच पाई है। ग्राम पंचायत शिल्ली के उप प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि सड़क का संयुक्त निरीक्षण, डिजिटल मैप और अन्य दस्तावेज हैं। बावजूद सड़क नहीं बन पा रही है।  रणजीत सिंह, गोविंद सिंह, गोकुल चंद, डोलाराम, वार्ड पंच भादर सिंह लोत राम, दिलीप सिंह, वेद राम, ज्ञानचंद, सोनू, प्यारे राम ने कहा कि सड़क को लेकर महज आश्वासन ही मिले हैं। सड़क के अभाव में कई मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि गांव को जल्द सड़क से जोड़ा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें