फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाती मेंढक की तरह निकलने लगे अब भाजपा नेता: विक्रमादित्य

Thu, 14 Sep 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनावी बेला में भाजपा के नेता बरसाती मेंढकों की तरह निकल आते हैं।
विज्ञापन


बीते दिन शिमला में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के तमाम आरोपों को उन्होंने निराधार करार देते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बने तीन साल हो गए लेकिन उसे हिमाचल की चिंता नहीं हुई।

अब चुनाव सिर पर हैं तो हिमाचल की जनता याद आ रही है। पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वक्त आने पर खुद राजनीति से संन्यास लेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा तो पार्टी को जरूर फायदा होगा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे भी यह बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस समय कोहराम मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समर्थक गुटों में बंटे हैं।

कांग्रेस एकजुटता से खड़ी है। उनके साथ सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन हरेंद्र सेन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजू डोगरा, शशि शर्मा, अमर सिंह काका, हेमंत शर्मा और अमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें