फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: विक्रमादित्य बोले- सरकार और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी थी, वह निभाकर आया हूं

Wed, 06 Mar 2024 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी, वह निभाकर आए हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को राज्य सचिवालय में उन्होंने यह बात कही। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी थी, वह निभाकर आए हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद बुधवार को राज्य सचिवालय में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली आधिकारिक तौर पर भेजा गया था। आलाकमान को यथास्थिति के बारे में अवगत कराया गया है। इससे पहले हिमाचल आए पर्यवेक्षकों के समक्ष भी अपनी बात रखी है। अयोग्य विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा को पद से हटाने के मामले में कहा कि राजनीति में यह संभव होता है। कई बार दबाव भी होता है। राजनीति में दरवाजे बंद नहीं खुले रहते हैं। बागी विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, इसलिए कुछ नहीं कहा जा सकता है।

विज्ञापन


सड़कों के लिए मिले 200 करोड़, केंद्रीय अधिकारी ने किया सूचित
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीआरएफ के तहत 200 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। केंद्रीय अधिकारी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी है। राशि से हिमाचल में दर्जनों सड़कों का निर्माण होगा। सड़कें बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। इससे पहले भी 150 करोड़ की राशि स्वीकृति हुई है।

 फिर दिल्ली जाएंगे विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री वीरवार को फिर दिल्ली जाएंगे। वह केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हमीरपुर में हिमाचल के कई नए प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगनी है, ऐसे में प्रोजेक्टों को अमलीजामा पहनाया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें