फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस: खेल का सामान खरीदने में सरकारी पैसे का दुरुपयोग, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट

Fri, 17 Dec 2021 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

विजिलेंस ने पाठशाला परिसर में स्कूल फंड से हुई खरीद के बिल और अन्य कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे। सामान खरीद का मामला 2020 का है। अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर जिले में शिक्षा खंड झंडूता की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में सरकारी पैसे के दुरुपयोग की पुष्टि हो गई है। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई विजिलेंस मुख्यालय से ही होगी। जांच में पाया गया है कि उक्त स्कूल में जो खेल के सामान की खरीद-फरोख्त हुई है, वह निर्धारित मूल्यों से ज्यादा में खरीदे गए हैं। इससे साफ है कि कहीं न कहीं इसमें अनियमितता की गई है।

विज्ञापन


रावमापा तलाई में खेल सामग्री की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी करने की शिकायत किसी अज्ञात व्यक्ति ने विजिलेंस को दी थी। शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम-पता नहीं था। शिकायत में कहा गया था कि स्कूल में जो स्पोर्ट्स का सामान खरीदा गया है, उसमें निर्धारित मूल्यों से ज्यादा में सामान की खरीद हुई है। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। मामले की संजीदगी को समझते हुए विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की। विभागीय जांच के साथ विजिलेंस जांच भी की गई।

मामले में विजिलेंस ने पाठशाला परिसर में स्कूल फंड से हुई खरीद के बिल और अन्य कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे। सामान खरीद का मामला 2020 का है। अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजय ने बताया कि जांच में पाया गया है कि स्कूल में जो खरीद-फरोख्त हुई है, उसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। फाइल एजेंसी मुख्यालय भेजी गई है। आगामी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें