फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस उपाध्यक्ष ने अफसर की जमकर लगाई क्लास, कहा- किंग कोबरा बने फिर रहे हो

Sun, 05 Jan 2020 02:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)/कांगड़ा/भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पांवटा साहिब के अंबोया में सरकार के जनमंच कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को नहीं सुलझाने और सही जवाब न देने पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता पर बरस पड़े। उन्होंने अधिकारी को फटकार लगाई कि किंग कोबरा बने फिर रहे हो, यह तरीका ठीक नहीं है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

विज्ञापन


हंस राज ने अधिकारी से कहा कि इतनी उम्र हो गई, इतना भाषण दिया मैंने और मुझे लगा कि तुम ठीक हो गए होंगे। दिस इज टू मच! ...और ये तरीका ठीक नहीं है तुम्हारा। जनता तो तुम्हारे ऑफिस आती ही नहीं होगी। लोग शिकायत कर रहे हैं तुम्हारी। इतनी बहस आप हमारे साथ कर रहे हो तो जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्होंने कहा-एक्सईएन साहब हिदायत दे दो इस बंदे को, नहीं तो सरकार एक्शन ले लेगी।

अंबोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हुए इस कार्यक्रम में एक युवा मुद्दा उठाने के दौरान तैश में अधिकारी से बात कर रहा था। इस पर हंसराज ने चुटकी लेते हुए कहा कि शक्ति कपूर मत बनो अमिताभ बनो...। लोग खूब हंसे तो फिर बोले कि यार तुम्हारी तो सिंघम जैसी मूछें हैं।

हमीरपुर के भोरंज में एक महिला ने शिकायत की कि उसे डराया गया कि अगर जनमंच में शिकायत करोगे तो बीपीएल में नाम नहीं डलेगा। उधर, मंडी के नाचन विस क्षेत्र के हटगड़ में जनमंच के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने एक विधवा पेंशन मामले में भरोसा दिलाया कि जब तक पेंशन नहीं लग जाती वह खर्चा देंगे।

उपमंडल कांगड़ा के दौलतपुर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में बीडीओ ने भी लोगों के साथ अपना दुखड़ा मंत्री और उपायुक्त से समक्ष रख दिया। हुआ यूं कि बीडीसी कांगड़ा के उपाध्यक्ष कमलजीत वन मंत्री गोविंद ठाकुर के समक्ष बीडीओ कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पदों की समस्या रख रहे थे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा विकास खंड में 53 पंचायतें आती हैं और सिर्फ एक कनिष्ठ अभियंता के सहारे काम चल रहा है।

जेई के चार पद पिछले लंबे समय से रिक्त हैं। एक जेई जो तैनात है, वह भी काम करने में आनाकानी करते हैं। इस पर मंत्री ने बीडीओ के साथ जेई को तलब किया, लेकिन जेई उस दौरान नहीं आए। इसी दौरान बीडीओ ने मंत्री के समक्ष कहा कि उनके कार्यालय में एक भी चपरासी व चौकीदार तक नहीं है। उन्हें खुद की फाइलों को लेकर एक-दूसरे कमरे में जाना पड़ता है।

जिस पर सभी लोग हैरान हो गए। वहीं, मंत्री व उपायुक्त ने जेई को सामने आने को कहा, तो वह उस समय पंडाल में मौजूद नहीं थे। बीडीओ ने कहा कि वह भोजन कर रहे हैं। उसके बाद दो-तीन बार बीडीसी उपाध्यक्ष ने जेई को सामने आने का मामला जनमंच में उठाया, बाद में जेई आए तो बीडीसी उपाध्यक्ष भोजन करने चले गए।

फिर लगभग 10 मिनट बाद जेई और बीडीसी उपाध्यक्ष जब आमने-सामने आए, तो बीडीसी उपाध्यक्ष ने कहा कि जेई और उनके बीच बातचीत हो गई है। जेई ने माफी मांग ली है, उस पर मंत्री ने कहा कि अगर समझौता हो गया है, तो मिठाई खिलाई जाए। इस पर जनमंच कार्यक्रम में खूब ठहाके लगे।
विज्ञापन

अगर जनमंच में शिकायत करोगे तो पंचायत की बीपीएल सूची में नाम नहीं डाला जाएगा। यह शिकायत मुंडखर पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ स्थानीय पंचायत की महिला ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से की।

बता दें के मुंडखर पंचायत में बीपीएल सूची से नाम बिना सूचना व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को विश्वास में लिए काटने और अपात्रों के नाम सूची में डालने की शिकायत जनमंच में खूब उठी। इस पर शिक्षा मंत्री ने उचित जांच के निर्देश दिए। कहा कि अगर जांच में कोताही मिली तो पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंडी के नाचन विस क्षेत्र के हटगड़ में आयोजित जनमंच में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के समक्ष विधवा पेंशन का मामला आया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक पेंशन नहीं लग जाती वह खर्चा देंगे। अपर बैहली पंचायत के बुजुर्ग हरी सिंह ने उनके बेटे की मृत्यु के बाद पिछले चार साल से उनकी बहू को विधवा पेंशन न लगने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें