हिमाचल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि हिमाचल में सभी को निशुल्क वैक्सीन लगाई जाएगी। कहा कि जो लोग भुगतान करने की क्षमता रखते हैं, वे निजी अस्पतालों में टीकाकरण करवा सकते है।
अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ सभी आयुवर्ग के लोगों को इस अभियान में शामिल किया गया है। एक मई से 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही थी। टीकों की 75 प्रतिशत खरीद भारत सरकार करेगी और खरीदे गए टीकों को राज्यों को निशुल्क दिया जाएगा।