फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, ऊना में इस सीजन का सबसे गर्म दिन, पंडोह डैम में जलस्तर बढ़ा

Wed, 09 Jun 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/ऊना/मंडी

सार

तापमान बढ़ने से लोगों का दिन के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात को भी गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। पंखे, कूलर की हवा न के बराबर लग रही है। 
विज्ञापन
ऊना में गर्मी से खाली पड़ी सड़कें और पंडोह डैम । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से अब मैदानों के साथ अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। गर्मियों के इस सीजन के दौरान ऊना में बुधवार का दिन सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी तक ऊना जिले में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन


वहीं, तापमान बढ़ने से लोगों का दिन के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रात को भी गर्मी से हाल बेहाल हो रहे हैं। पंखे, कूलर की हवा न के बराबर लग रही है। बुधवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। इसके चलते बाहरी कार्य सुबह-सुबह ही निपटा लिए और दिन भर घरों में ही रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों को आ रही है। इन्हें भयंकर गर्मी में फसलों को सिंचित करना पड़ रहा है।

पंडोह डैम में जलस्तर बढ़ने से छोड़ा पानी
 भीषण गर्मी के कारण पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से ब्यास नदी का जलस्तर बुधवार को अचानक बढ़ गया। पंडोह में ब्यास नदी पर बने बांध में पानी का स्तर अधिकतम पर पहुंच गया। जिसको देखते हुए पंडोह डैम से बुधवार सुबह तड़के लगभग 3 बजे प्रबंधन ने नदी में पानी छोड़ना पड़ा। जिसके चलते मंडी शहर और इसके आसपास इलाकों में भी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बीबीएमबी पंडोह प्रबंधन ने डैम से नीचे वाले क्षेत्रों के लोगों से सचेेत रहने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार के जान-माल का खतरा न हो। 
विज्ञापन


विद्युत एवं यांत्रिक मंडल बीबीएमबी पंडोह के वरिष्ठ कार्यकारी अभियंता ई. राजेश हांडा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते पहाड़ों पर बर्फ तेजी से पिघल रही है, जिसके चलते नदी में पानी बढ़ने से पंडोह डैम के जलस्तर में अचानक से वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी कारण पंडोह डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी पंडोह से पानी छोड़ने का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने पंडोह से आगे ब्यास नदी के तट पर रहने वाले सभी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही लोगों से नदी के किनारे न जाने और अपने मवेशियों को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में सभी संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी इस बारे में लोगों को सचेत करने को कहा गया है।

विज्ञापन

गुरुवार से बदलेगा मौसम, आठ जिलों में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से मौसम बदलेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में वीरवार से बारिश के आसार हैं। चार मैदानी जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। यहां 12 जून से बादल बरसने की संभावना है। 15 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।  बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिली। ऊना और बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री पार हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में उमस भी बढ़ गई है।

तपती गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने से अब दिन के साथ-साथ रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वीरवार को सुबह के समय राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक शहर में मौसम साफ हो गया। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.0, कांगड़ा 39.8, हमीरपुर 39.7, चंबा 37.4, सुंदरनगर 37.7, भुंतर 37.2, मंडी 38.1, नाहन 35.4, सोलन 35.0, धर्मशाला 32.6, मनाली 30.0, शिमला 28.3, कल्पा 27.5, केलांग 25.8, डलहौजी 24.8 और कुफरी में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार रात को प्रदेश के 13 स्थानों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान ऊना में 29.0 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा हमीरपुर में 27.4, बिलासपुर 27.0, कांगड़ा 26.9, नाहन 25.1, पालमपुर 24.0, सोलन 22.4, सुंदरनगर 24.5, भुंतर 22.6, धर्मशाला 22.4, शिमला 20.6, मंडी 24.0, चंबा 22.8, कल्पा 13.5, मनाली 17.2 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात को भी गर्म मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें