फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 103 और शहर में 28 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination centre Incrase in shimla
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बढ़ाए केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण केंद्रों में बढ़ोतरी की है। विभाग का तर्क है कि शुक्रवार को अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिले के 103 और मशोबरा ब्लॉक के 28 केंद्रों पर यह टीकाकरण किया जाएगा। बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने यह जानकारी दी। बता दें कि इन दिनों जिला में कोरोना के टीकों की संख्या में कमी आई है। औसतन रोजाना दो से तीन हजार लोगों को कोरोना के टीके लग रहे हैं। हालांकि इसके पीछे विभाग का कहना है कि अधिकांश लोगों को पहली डोज लग चुकी है। लेकिन विभाग का ये भी कहना है कि जिन्हें ये वैक्सीन नहीं लगी है वे पीएम मोदी के जन्मदिन पर आकर अपना टीकाकरण करवा सकते है। विभाग का कहना है कि 18 से 44 तथा उससे ऊपर के सभी आयु वर्गों के लिए केंद्रों पर किसी भी तरह की अधिकतर सीमा नहीं रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें