वरिष्ठ न्यायाधीश वी रामासुब्रामनियन
- फोटो : अमर उजाला
मद्रास हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश वी रामसुब्रमण्यन अब हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम की ओर से उनके नाम की सिफारिश की गई है। उन्हें साल 2006 में मद्रास हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
2016 में उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट भेजा गया। हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के जाने के बाद न्यायाधीश वी रामसुब्रमण्यन को प्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया जाएगा।