फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हर्ष मल्होत्रा बोले- हिमाचल सरकार का जनता की तरफ ध्यान नहीं, सिर्फ सत्ता के भोग में मस्त

Wed, 02 Oct 2024 05:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को गांधी जयंती पर धर्मशाला के कोतवाली बाजार में खादी वस्त्रों की दुकान से खरीदारी की।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा। - फोटो : संवादकेंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वह आज धर्मशाला में हैं, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हिमाचल में वर्तमान में जो कांग्रेस की सरकार है उसका ध्यान जनता से उखड़ा हुआ है। वो आज सिर्फ सत्ता के भोग में मस्त हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो दस गारंटियों की बात की थी, उनमें से एक भी पूरी नहीं की है। पूर्व की जयराम ठाकुर की सरकार में ग्रामीण इलाकों में पानी फ्री मिलता था, लेकिन आज उसके बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार के समय 125 यूनिट फ्री बिजली दी जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने न केवल इस स्कीम को वापस लिया, बल्कि बिजली के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन


घरेलू और औद्योगिक बिजली की दरों में लगातार वृद्धि की जा रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति जयराम के समय सुदृढ़ हो रही थी, लेकिन आज हालत इतनी खराब है कि सरकार और मुख्यमंत्री स्वयं घबराए हुए हैं। विकास और शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। केंद्र की सरकार ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के नार्थ कैंपस के लिए 250 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन राज्य सरकार वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से क्लीयरेंस के बदले 30 करोड़ रुपये तक नहीं दे पा रही है। फाइल मुख्यमंत्री के कार्यालय में लंबित पड़ी है। शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। शैक्षणिक संस्थानों की जमीन छीन कर इस जमीन को अपने मित्रों को दे रही है। यह सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है। केंद्र की सरकार हिमाचल में 23 हजार करोड़ रुपये के राष्ट्रीय उच्च मार्ग बना रही है।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने मटौर से शिमला फोरलेन हो, मंडी से पठानकोट फोरलेन या कीरतपुर मनाली फोरलेन और पिंजौर से नालागढ़ आदि कई प्रोजेक्ट दिए हैं। 680 किलोमीटर एनएच बन रहे हैं। यह केवल कंकरीट की सड़कें नहीं हैं, बल्कि यह देश और हिमाचल की आर्थिकी को सुदृढ़ करने वाली भाग्य रेखाएं हैं, जिससे किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में आसानी रहेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, सुलह के विधायक विपिन परमार, प्रवक्ता राकेश शर्मा, संजय शर्मा, विश्व चक्षु, जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा और मंडल के अध्यक्ष डॉ. विशाल नैहरिया समेत अन्य मौजूद रहे। मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को गांधी जयंती पर धर्मशाला के कोतवाली बाजार में खादी वस्त्रों की दुकान से खरीदारी की। केंद्रीय मंत्री सर्किट हाउस में एक पौधा मां के नाम के तहत पौधा रोपा। इसके बाद स्वच्छता पखवाड़ा के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री धर्मशाला बस अड्डा में स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें