बीसीसीआई एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कहा है कि 900वें एकदिवसीय मैच की मेजबानी करना एचपीसीए के लिए गर्व की बात है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मैच श्रंखला धर्मशाला से आरंभ होगी। प्रशंसकों से मिली प्रतिक्रियाओं से इस मैच के लिए उनके जोश को भांपा जा सकता है।
हम दर्शकों की पसंदीदा टीम और नीली वर्दी पहने खिलाड़ियों के लिए जो एकदिवसीय श्रंखला में भी विरोधी टीम का दोबारा पूरा सफाया करके न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी श्रेष्ठता को बनाए रखने की उम्मीद कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा धर्मशाला में मैच देखने के लिए
रेल और सूचना प्रौद्योगिकी एवं राज्य मंत्री मनोज सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष प्रो प्रेम कुमार धूमल को आमंत्रित किया गया है। सभी अतिथियों और प्रशंसकों की मेजबानी करना हमारे लिए सम्मान की बात है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले 900 वें एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।