फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- बरसाती मेंढक की तरह आ रहे नए राजनीतिक दल

Sat, 02 Apr 2022 08:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/गगरेट (ऊना)

सार

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को छह माह का समय रह गया है। ऐेसे में नए राजनीतिक दल उछलकूद कर बरसाती मेंढक की तरह आ रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में शोर मचाने से कुछ नहीं होगा। यूपी की 397 सीटों पर एक दल के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव को छह माह का समय रह गया है। ऐेसे में नए राजनीतिक दल उछलकूद कर बरसाती मेंढक की तरह आ रहे हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में शोर मचाने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने शनिवार को अंब और गगरेट विस क्षेत्र के लोहारली में जनसभा को संबोधित किया। अंब में अनुराग ने कहा कि यूपी की 397 सीटों पर एक दल के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में भी हार मिली है। यही हाल इस दल का हिमाचल में होगा। हिमाचल में भाजपा सरकार ने धरातल पर काम किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस में बंटाधार है और हिमाचल में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि पहले से ज्यादा सीटें जीतकर भाजपा प्रत्याशी विधानसभा में पहुंचेंगे। टीम के रूप में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर माध्यम से विकास कार्यों की चर्चा करें। कहा कि कई युद्ध ग्रस्त देशों से भारतीयों को सुरक्षित भारत पहुंचाया है। ऐेसे में लोगों में पीएम मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। लोहारली में अनुराग ने कहा कि रेल के साथ खेल क्षेत्र में भी अब कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने केंद्र की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा और कहा कि केंद्र के सहयोग के साथ हिमाचल में अथाह विकास कार्य हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें