फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में गुग्गा घाट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खेतों में पलटी, चालक की मौत

Tue, 12 Dec 2023 12:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

 पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुग्गा घाट कस्बे के पास रात के समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
अनियंत्रित कार खेतों में पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत तयून खास के गुग्गा घाट कस्बे के पास रात के समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह के समय सूचना मिली कि गुग्गा घाट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। कार सड़क से करीब 300 फीट नीचे खेतों में पलटी हुई थी। घटनास्थल से करीब 150 फीट नीचे चालक का शव मिला। पुलिस ने दमकल विभाग की सहायता से कार को बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (40) पुत्र प्रेमलाल निवासी गांव तयून खास के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुभाष हरलोग में एक ढाबा चलाता था। रात को ढाबे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। रात को अंधेरा और सुनसान जगह होने के कारण किसी को हादसे का पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब ग्रामीण खेतों में गोबर डालने गए तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल एक नैनो गाड़ी और एक व्यक्ति का शव मिला है।  शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें