फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वन विभाग की नर्सरी से चोरी गई सांगवान की लकड़ी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक व्यक्ति के निर्माणाधीन घर से मिली लकड़ी
विज्ञापन


-पुलिस कर रही मुख्य आरोपियों की तलाश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना झंडूता के तहत वन विभाग की नर्सरी से चोरी हुए 10 सागवान के लॉग्स (स्लीपर) को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने छानबीन के दौरान एक निर्माणाधीन घर से इस लकड़ी को बरामद किया है। वन खंड अधिकारी झंडूता ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन


वन खंड अधिकारी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि झंडूता नर्सरी में सागवान के पेड़ कटवाकर उनके लॉग्स बनाकर रखे हुए थे। उन लॉग्स में से 10 लॉग्स 29 नवंबर को रात के समय चोरी हो गए थे। इसके बाद विभाग के कर्मचारियों द्वारा अपने स्तर पर इसकी छानबीन शुरू की। छानबीन में वहां के एक स्थानीय निवासी का नाम इसमें सामने आया। उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश की गई। पवन कुमार ने बताया कि वह स्थानीय व्यक्ति ने रविवार को वह वन रक्षक के समक्ष उपस्थित हुआ और उसने इन सागवान के लॉग्स की चोरी की बात स्वीकार की। उस व्यक्ति ने किसी और के कहने पर इस काम को अंजाम दिया था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के निर्माणाधीन घर से इस लकड़ी को बरामद किया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि वन खंड अधिकारी ने 10 लॉग्स चोरी होने की रिपोर्ट झंडूता थाना में दर्ज करवाई, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की गई। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें