हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में काफी दिन बाद भक्तों की चहलपहल देखने को मिली। रविवार का दिन होने के कारण मां के दरबार में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। हालांकि, मंदिर में दर्शनों के लिए ज्यादा लंबी कतारें नहीं लगी थीं।
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में काफी दिन बाद भक्तों की चहलपहल देखने को मिली। रविवार का दिन होने के कारण मां के दरबार में दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। हालांकि, मंदिर में दर्शनों के लिए ज्यादा लंबी कतारें नहीं लगी थीं। इस कारण श्रद्धालु चंद मिनटों में दर्शन कर घर लौट रहे थे। रविवार के दिन व्यवस्था बनाने को लेकर अतिरिक्त पुलिस कर्मी भी बुलाए गए थे। इन्हें मेन बाजार और उचित स्थानों पर ड्यूटी पर लगाया गया था।
विज्ञापन
मंदिर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को मंदिर में तैनात होमगार्ड बिना मास्क नहीं जाने दे रहे थे। रविवार के दिन मंदिर प्रशासन के इंतजाम बेहतर नजर आए। बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर दिखी। उधर, मंदिर की लिफ्ट से दिव्यांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है। दिव्यांग बुजुर्गों और चलने में असमर्थ श्रद्धालुओं को न्यास की ओर से लिफ्ट से मंदिर में दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। मंदिर न्यास से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर तीन बजे तक पांच हजार श्रद्धालु मां के दर हाजिरी लगा चुके थे।