चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लेते स्कूली छात्र
- फोटो : 2
शिमला। राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला खलग में राष्ट्रीय एकता दिवस, स्वतंत्र भारत 75 स्मरण उत्सव और स्वच्छ भारत अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा शिमला के निदेशक अनिल सैनी ने सम्मानित किया।
स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा शिमला के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में नारा लेखन में प्रीति प्रथम, कोमल दूसरे और रुतिका तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में रुतिका प्रथम, तनु दूसरे और मनीषा तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में कोमल प्रथम, तमन्ना दूसरे ओर प्रीति तीसरे स्थान पर रही। भाषण में ज्योति पहले, रेखा दूसरे, ओर भारती तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग के नारा लेखन में पलक प्रथम, मुस्कान दूसरे ओर अंकुश तीसरे स्थान पर रही। वहीं चित्रकला में ज्योति प्रथम, कनिका दूसरे ओर श्रेया तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में साक्षी प्रथम, मुस्कान दूसरे ओर आरती तीसरे स्थान पर रही। वहीं भाषण में शीतल पहले, स्नेहा दूसरे, ओर दीक्षा तीसरे स्थान पर रही।
कार्यक्रम अधिकारी भूपेश शर्मा और रचना शर्मा ने बताया कि इस माह 14 गांवों व विद्यालय परिसर से 95 किलो प्लास्टिक अपशिष्ट इकट्ठा कर पंचायत को सौंपा। जिला समन्वयक परम देव शर्मा इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि शिमला जिला की 85 एनएसएस इकाइयों ने यह प्लास्टिक है। पंचायत धमून के प्रधान सुनील कुमार ने इसकी सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. विनोद नेगी, एसएमसी अध्यक्ष राकेश कुमार बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।