फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कंपनी के दो मजदूरों की करंट लगने से मौत

Sat, 25 May 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

थाना बालुगंज के तहत आने वाले शोघी क्षेत्र में एक फूड इंडस्ट्री के वाटर ट्रीटमेंट टैंक में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मृत मिले हैं। साथी मजदूरों ने इन्हें देखा और इसकी सूचना मालिक तथा मैनेजमेंट को दी।

विज्ञापन


मजदूरों की मौत की वजह सफाई के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आना बताया जा रहा है। मृतक दोनों मजदूर गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना बालुगंज से गई पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेने के बाद इन्हें आईजीएमसी पहुंचाया।

इनका रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रविंद्र पुत्र (31) कुमार पाल और प्रवीण कुमार (26) पुत्र मुकेश शामिल हैं।
विज्ञापन


दोनों गांव एवं डाकघर कोंडाला तहसील गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीएसपी शिमला सिटी प्रमोद शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर जांच टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी है।

विज्ञापन

गुजरात के सैलानी की गिरने से मौत 

रविवार को शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मौजूद अन्य कर्मियों के मुताबिक इन दोनों की मौत इलेक्ट्रिक शॉक लगने से हुई प्रतीत हो रही।

यह दोनों मजदूर प्लांट में काम कर रहे थे, उसी समय उन्हें करंट का झटका लगा। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आने पर ही साफ होगी। पुलिस इन दोनों मजदूरों की मौत की वजह जानने को जांच कर रही है। 

वहीं, कुफरी घूमने के लिए आए गुजरात के एक 63 वर्षीय पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने के बाद गिरकर सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। परिजन इसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाए जहां उसकी मौत हो गई।
 
आईजीएमसी पिकिट से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम घनश्याम पुत्र (63) राउडी भाई हैं जो नया दरवाजा उत्तर संडा नटयार गुजरात का रहने वाला है। पुलिस इस हादसे की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें