ट्रैकर्स को रेस्क्यू करता हेलीकॉप्टर
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कोलकाता से आए सात पर्यटकों का दल बारिश और बर्फबारी के कारण शुक्रवार शाम को सांगला वैली के बरुआ इलाके के बुरन दर्रे पर फंस गया। इसकी सूचना पर्यटकों के ग्रुप लीडर ने रोहड़ू की जांगलिक चौकी में दी। एसडीएम सांगला को बताया गया।
उसके बाद रिकांगपिओ से क्यूआरटी के एलएचसी जीवन नेगी, आरक्षी रत्न सागर नेगी, उपदेश नेगी, शुभम नेगी, अमनदीप कुमार, अजमेर सिंह, रिपन सैनी, विक्रम सिंह नेगी और सांगला थाने से मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, बैराग सिंह और आईटीबीपी के जवान बुरन दर्रे के लिए शनिवार सुबह 8:30 बजे रवाना हुए।
बचाव दल ने मृतक पर्यटक को हेलीकॉप्टर जबकि अन्य को पैदल ट्रैक से लाया। दोपहर 12 बजे बचाव दल ने एयरफोर्स के चॉपर से रेस्क्यू कर ग्रुप लीडर रूपम घोष को कुप्पा हेलीपैड पर पहुंचा दिया। वहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रेफर किया गया।
एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा, डीएसपी किन्नौर विपिन कुमार ने बताया कि मृतक पर्यटक , ग्रुप लीडर रूपम घोष, ब्रिजेश कुमार गुप्ता, संदीपन दास, शुक्ला घोष मुखर्जी, संदीपतो मित्रों और राखी मंडल निवासी मध्यग्राम, कोलकाता, पश्चिम बंगाल को निकाल लिया गया है। दूसरे दल के सदस्य भी सुरक्षित हैं।