फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो से राशन लेकर जा रहे लोगों की जीप खाई में लुढ़की, चार महिलाओं की मौत, एक गंभीर

Fri, 21 May 2021 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुए सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकाघाट-थौना मार्ग पर थौना कैंची के समीप एक जीप के अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरने से गाड़ी में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि कर्फ्यू ढील के दौरान गैहरा गांव की महिलाएं एक साथ थौना स्थित राशन डिपो से सामान लेने गईं थीं और जीप से वापस घर आ रही थीं। पुलिस ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन


घायलों को पीएचसी थौना में उपचार नहीं मिल पाया। इस कारण इन्हें मंडी रेफर किया गया। एक की रास्ते में मौत हो गई जबकि दूसरी महिला ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। अगर पीएचसी थौना में प्राथमिक उपचार मिल गया होता तो शायद दोनों महिलाओं की जान बचाई जा सकती थी। हादसे ने स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खोल कर रख दी है। हादसे के समय वाहन में सात लोग सवार थे। इनमें पांच महिलाएं, एक चालक व एक अन्य व्यक्ति शामिल था। हादसे में चालक और एक अन्य को मामूली चोटें भी आई हैं।

मृतक महिलाओं की शिनाख्त झांसी देवी पत्नी दामोदर दास, दामोदरी देवी पत्नी बंशी राम, कमला देवी पत्नी इंद्र सिंह और सरला देवी पत्नी रोशन लाल के रूप में हुई है। सरला देवी पत्नी लाल सिंह निवासी गैहरा गंभीर घायल हैं। कानूनगो राजेंद्र पूरी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें