हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को सिरमौर के सराहां से गिरफ्तार किया है। हादसे के बाद मौके पर विवि के छात्रों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया।
लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों का पोस्टमार्टम सोलन अस्पताल में करवाकर पुलिस ने शवों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है। ट्रक चालक श्याम लाल निवासी ऊना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। एसपी मधुसूदन ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया था। आरोपी चालक को सराहां से गिरफ्तार कर लिया है। चालक हादसे को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया था। कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
छात्रों की मौत की खबर जैसे ही विवि कैंपस में पहुंची छात्रों का सैलाब अस्पताल में उमड़ आया। आशीष त्यागी के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दर्दनाक मौत के बाद पूरा अस्पताल आंसुओं के सैलाब में डूब गया।
आपातकालीन चीख पुकार से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक मातम का माहौल बना रहा। विवि से करीब सौ छात्र इस दौरान अस्पताल परिसर में ही मौजूद रहे। दोनों दोस्तों की मौत पर हर किसी की आंखें नम थीं।
मृतक युवक के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात करते रहे। हादसे की खबर मिलते ही सोलन अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया था। आपातकालीन कक्ष में अतिरिक्त स्टाफ तैनात था ताकि घायलों को उपयुक्त उपचार मिल सकता।
लेकिन दोनों घायलों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दोनों घायल छात्रों की ईसीजी करने के बाद उन्हें मृत करार दे दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम कक्ष में लाया गया।