फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: तपोवन विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर सो रहे दो पुलिस जवान लाइन हाजिर

Tue, 11 Apr 2023 06:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी एएसआई को पद से हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी लाइन हाजिर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपोवन विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस जवानों पर यह कार्रवाई ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर की गई है। यह लापरवाही जिले के एक आलाधिकारी की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस के एक आलाधिकारी ने तपोवन विधानसभा परिसर का रात के समय औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर के दोनों गेटों पर तैनात सुरक्षा कर्मी सोए हुए पाए गए। जब निरीक्षण टीम परिसर में पहुंची तो नीचे वाले गेट पर तैनात पुलिस कर्मी सो रहा था। टीम ने उसे जगाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन कर्मी काफी देर बाद जागा। इस दौरान टीम ने लापरवाह कर्मचारियों का वीडियो तक बना डाला। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात इन कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन


एएसआई पर भी गाज
वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए गठित कमेटी के प्रभारी एएसआई को भी लाइन हाजिर किया गया है। यह एएसआई लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई ही नहीं करता था। अपराध समीक्षा बैठक में उससे जवाब मांगा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बताया जा रहा है कि एएसआई और उसकी टीम के पास वर्ष 2021 की शिकायतों भी अभी तक लंबित पड़ी हुई थीं, जबकि नियमों के अनुसार इस कमेटी को 30 दिन में अंदर हर शिकायत का समाधान करना अनिवार्य होता है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि शिकायत निवारण कमेटी के प्रभारी एएसआई को पद से हटा दिया गया है। उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें