फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ने ली दो की जान और एक अस्पताल में भर्ती

Sun, 11 Nov 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल की गुनेहड़ पंचायत के बनगोडू गांव में शराब पीने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। मृतकों की पहचान बनगोड़ के जिया लाल और यूपी के रतन सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं है। पुलिस को उस समय मामले का पता चला, जब शनिवार को पालमपुर के निजी अस्पताल से फोन पर सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार दिवाली की शाम गांव के दो व्यक्तियों जिया लाल और जयकिशन ने यूपी के रतन सिंह के साथ शराब का सेवन किया।

तीनों की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए। हालत ज्यादा खराब होने पर जिया लाल की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं यूपी के रतन सिंह का टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। शनिवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं जय किशन का उपचार पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि पालमपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को लेकर पुलिस में शिकायत आई है। व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें