फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की चोटी काटकर दो नकाबपोश महिलाएं फरार, गांव में दहशत का माहौल

Sun, 19 Jul 2020 10:35 AM IST
Krishan Singh विभू शर्मा, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
hair - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र में महिलाओं की चोटी काटने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ज्वालामुखी के साथ लगती पंचायत कथोग में नकाबपोश दो महिलाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे 14 वर्षीय लड़की को पकड़कर उसकी चोटी काट दी। इसके बाद महिलाएं भाग गईं। लड़की के पिता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बेटी अपने चाचा के घर पढ़कर अपने घर वापस आ रही थी। रास्ते में करीब 50 मीटर क्षेत्र में मक्की के खेत थे।

विज्ञापन


लड़की खेत में पहुंची तो नकाबपोश दो महिलाओं ने उसे दबोच लिया और उसके बाल काट दिए। लड़की ने घर पर आपबीती सुनाई। लड़की सदमे में है। पिता ने रिश्तेदारों और गांव वालों को इकट्ठा कर बाल काटने वाली महिलाओं की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ज्वालामुखी क्षेत्र में इस तरह की अजीबोगरीब घटना से दहशत का माहौल है। लोग आशंकित हैं कि कहीं दोबारा से चोटी गिरोह क्षेत्र में सक्रिय तो नहीं हो गया। इलाके में दो वर्ष पहले भी चोटी काटने की दर्जनों घटनाएं सामने आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें