हिमाचल की शक्तिपीठों की सुरक्षा व्यवस्था जल्द ही आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति देवस्थान की तर्ज पर होगी। कोरोना के खत्म होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी की अध्यक्षता में पांच पुलिस अफसरों की टीम आंध्र प्रदेश में इसका अध्ययन करने जाएगी। एक सप्ताह के इस प्रशिक्षण प्रवास के दौरान यह टीम हर साल कई लाख भक्तों का प्रबंधन करने वाले इस देवस्थान की सुरक्षा व्यवस्था का अध्ययन करेगी। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता व एसपी कानून व्यवस्था डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि डीजीपी संजय कुंडू ने इस संबंध में आंध्र प्रदेश के डीजीपी व तिरुपति के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर इस संबंध में संपर्क भी कर लिया है।