फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

Thu, 07 Feb 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में एक कार हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों की पहचान नीतिश रावत (26) पुत्र रंजीत सिंह गांव शारौन रोहड़ू और विवेक देष्ठा (24) पुत्र जय सिंह नरैण, रामपुर निवासी के तौर पर हुई है। दोनों युवक केल्टी में अपने दोस्त के पास गए थे।

विज्ञापन


वापस लौटे वक्त दोनों कार हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों युवक को मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पुलिस ने दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस के मुताबिक दोनों युवक संजौली में अपने चार दोस्तों के साथ रहते हैं और शहर में निजी काम करते हैं। बुधवार रात को दोनों दोस्त अपने दोस्त के पास केल्टी गए थे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे युवक वापस संजौली के लिए चले लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


दोनों दोस्त अपने साथियों के पास वापस नहीं पहुंच पाए। दोस्त से अलविदा कहने के बाद करीब तीन सौ मीटर आगे आने पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसमें दोनों दोस्त कार हादसे का शिकार हो गए। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि कार हादसे में दो युवक की मौत हो गई। दोनों युवाओं के शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें