फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल के पास धुंधी में सड़क हादसे में दो की मौत

Sun, 09 May 2021 10:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी में एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि रविवार को अटल टनल रोहतांग की तरफ से एक पिकअप गाड़ी मनाली की ओर आ रही थी।

विज्ञापन


इस बीच अटल टनल के पास धुंधी में चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे क्रैश बैरियर तोड़ते हुए सड़क से नीचे जा गिरी। गाड़ी में सवार लीलाधर (31) पुत्र रामू निवासी पोराकोठी, तहसील सुंदरनगर, जिला मंडी, चालक मोनू (31) निवासी सुरेरी, डाकघर बहाल, तहसील बड़सर हमीरपुर की मौत हो गई। हादसे में राकेश कुमार (23) पुत्र बेलीराम निवासी सिध्यानी, तहसील बल्ह, जिला मंडी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें